पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 लाख मेंबर बनाना भाजपा का लक्ष्य : डाॅ. सिंह

21 लाख मेंबर बनाना भाजपा का लक्ष्य : डाॅ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |मंडी गोबिंदगढ़

भाजपाकेसदस्यता अभियान के तहत नसराली में भाजपा प्रचार सैल ने जागरुकता प्रोग्राम का आयोजन किया। पंजाब भाजपा प्रचार और साहित्य सैल के प्रदेश संयोजक डाॅ. परमजीत सिंह चीफ गेस्ट और अगुवाई जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने की। डाॅ. परमजीत ने कहा कि जब हरियाणा में पार्टी जीत सकती है तो पंजाब में बहुमत क्यों नहीं मिल सकता। इसलिए वर्कर पंजाब में 21 लाख नए मेंबर बनाएं। हरेक बूथ पर 100 मेंबर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने ऐसा सिस्टम बनाया है कि 100 प्राइमरी मेंबर बनाने वाला ही सक्रिय मेंबर बन सकता है। यहां सह संयोजक सुरेश पुरी, एसएन शर्मा, रविंद्र सिंह पद्म, राम निवास जैन, आरसी गौड़, जिला महासचिव सतीश उप्पल, मंडलाध्यक्ष गगनदीप जैन, महासचिव प्रशांत गोयल, रविंद्र भाटिया, सुरेंद्र सिंह फोरमैन, सह संयोजक अशोक मिश्रा, सचिव सुरेश यादव, बृजेश यादव, डाॅ. अजय खरवार, राजेश गुप्ता, बलदाऊ पांडे, जिला व्यापार सैल कनवीनर साहिल गर्ग, संदीप गोयल, विकास गुप्ता, संजीव गोयल, डाॅ. अमित संदल, एनआरआई सैल के जिला संयोजक मंजीत सिंह, महासचिव गुरदीप सिंह खालसा अन्य मौजूद रहे।

भाजपा के सदस्यता अभियाना के तहत नसराली में आयोजित मीटिंग में मौजूद भाजपा नेता वर्कर।