दोआबा टीएमटी ने किया डीलरों का सम्मान
भास्कर न्यूज | मंडी गोबिंदगढ़
दोआबास्टीलरोलिंग मिल ग्रुप ने लुधियाना में सालाना मीट का आयोजन रविवार को किया। महाराजा ग्रुप के मालिक दीपक जैन ने दीप प्रज्जवलित किया। समारोह में दोआबा टीएमटी की ज्यादा बिक्री करने पर राज्यभर के डीलरों को सम्मानित किया गया। दोआबा ग्रुप के एमडी नरेंद्र गोयल और रोहित कौशल ने बताया कि दोआबा टीएमटी गोल्ड 50 सरिया अपने गुणों और उच्च क्वालिटी के कारण पंजाब का नंबर वन ब्रांड बन कर सामने रहा है।
दोआबा के पास पंजाब के हर छोटे-बढ़े शहर में डीलरों का एक मजबूत नेटवर्क है। उन्होंने दावा किया कि दोआबा का सरिया पावर ग्रिप की कामयाबी का सबसे बढ़ा कारण यहां का स्टाफ, ठेकेदार और इंजीनियरों की टीम का योगदान है। हाई क्वालिफाइड इंजीनियरों की निगरानी में तैयार टीएमटी सरिया आईएसआई के मापदंडों पर खरा उतरता है। इसलिए ही लोग इस पर विश्वास भी करते हैं। सुभाष गोयल, हरिंदर गुप्ता लाली, सुभाष सिंगला, विनोद कौशल, गोपाल गोयल, मोहित कौशल, विजय गोयल अन्य मौजूद रहे।
ज्योति प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत करते दीपक जैन अन्य।