सोसायटी ने कराई जरूरतमंद की शादी
सोसायटी ने कराई जरूरतमंद की शादी
मंडी गोबिंदगढ़। निष्कामकीर्तन सेवा सोसायटी ने रविवार को एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी कराई है। लड़की की शादी लखनऊ निवासी शिवा कश्यप से हिंदू रीति रिवाज अनुसार कराई गई। लड़की को जरूरत का सामान भी संस्था ने भेंट किया। सोसायटी के अध्यक्ष करमजीत सिंह बिट्टू ने बताया कि सोसायटी की तरफ से जरूरतमंद परिवारों की शादियां कराना, लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए कटिंग और स्टिचिंग, फ्री सिलाई सेंटर खोलने, अपाहिजों को ट्राई साइकिल आदि समाज भलाई के काम कराना सोसायटी का लक्ष्य है। यहां सोसायटी के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह रवि, सचिव अशोक चोपड़ा, पंकज जिंदल, प्रदीप कुमार, बहादुर सिंह, गगनदीप सिंह सिद्धू, बलविंदर सिंह बिट्टू, प्रवीण शर्मा, प्रेम सिंह अन्य मौजूद रहे।