पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म की खोज अपने अंदर करें: साध्वी

धर्म की खोज अपने अंदर करें: साध्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। रविवारको साध्वी कमल रेखा की अगुवाई में और साध्वी डाॅ. ललित रेखा खाटू और साध्वी चंद्रयशा के दिशा निर्देश पर ‘धर्म मुझे क्या देगा’ विषय पर श्री जैन श्वेतांबर तेरा पंथ सभा ने मेन बाजार में वर्कशाॅप का आयोजन किया। चीफ गेस्ट जोगिंद्रपाल गर्ग रहे। साध्वी कमल रेखा ने बताया कि धर्म हमें किसी अन्य मनुष्य या समुदाय पर अधिकार जमाने की अनुमति नहीं देता और ही हमें धर्म का प्रयोग प्रशंसा पाने के लिए करना चाहिए। धर्म को हमें अपने अंदर खोजना चाहिए कि बाहरी दिखावे के कर्म कांडों में इसकी तलाश करनी चाहिए। धर्म सदैव शुद्ध और पावन स्थान पर रहता है। इसलिए हमें अपने शरीर को साफ-सुथरा बनाना चाहिए। यहां श्री जैन श्वेतांबर तेरा पंथ सभा पंजाब के चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, दिनेश बांसल, मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष सुनील खुल्लर, तरसेम जैन, नरेश मित्तल, हरिओम, राम निवास जैन, गगनदीप जैन, हेमंत गोयल, रमेश, सुशील, नरेश मित्तल, संदीप जैन, प्रवीण जैन, पुनीत जैन, प्रेम जैन (सीए), संजीव कुमार, उषा जैन, रीटा जैन, सुनीता जैन, ऊषा जैन, सुनीता खुल्लर, लक्ष्मी मित्तल अन्य मौजूद रहे।