- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं: गुरमीत
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं: गुरमीत
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़
अगरकिसीके घर में पानी घुस जाए और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कई दिनों तक छतों पर गुजारना पड़े तो ऐसी आपातकालीन स्थिति में कौन कौन से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ये वही बता सकता है जिस पर बीत रही हो। यह बात मेन बाजार में आयोजित प्रोग्राम के दौरान एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कही।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जम्मू कश्मीर में फंसे लोगाें की मदद करें। प्रेस क्लब आैर विभिन्न संस्थाओं की ओर से जम्मू कश्मीर पीड़ितों के लिए ट्रक से राहत सामग्री भेजी गई।
एसएसपी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 हजार कैश दिए। जगमीत सिंह सहोता और संदीप सिंह बल ने लोगों से मदद की अपील की। प्रेस क्लब के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां डीएसपी मनप्रीत सिंह, एसएचओ अजय पाल सिंह, अमृत सेठ, इंद्रजीत सिंह रंधावा, नरिंदर भाटिया, बलजीत सिंह संगतपुरा मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना करते एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान अन्य।