पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्तों का डर, लोग लाठी लेकर निकलते बाहर

कुत्तों का डर, लोग लाठी लेकर निकलते बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

आवारासुअरों के झुंड और अब आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में डर का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर नहीं निकलते। कुछ लाेग तो लठ लेकर ही बाहर निकलते हैं। सबसे ज्यादा आतंक मोहल्ला गुरु नानक काॅलोनी में है। कुछ दिनों पहले ही आवारा कुत्ते ने एक छोटे बच्चे को काट लिया था। इस बारे में नगर कौंसिल अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ

हिदायतदेंगे: एसडीएमअफसर राजदीप कौर ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही संबंधित अफसरों को हिदायत दी जाएगी।

मीनू शर्मा ने बताया कि कुत्तों के झुंड रात ही नहीं बल्कि दिन में भी सक्रिय रहते हैं। जिस कारण बच्चों को घर से नहीं निकलने दिया जाता है। दुकानदार तरसेम ने कहा कि कई बार ये कुत्ते दुकानों के अंदर तक घुस जाते हैं। जिससे कस्टमर को परेशानी हाेती है। करियाना की दुकानदारी करते राजू मल्होत्रा ने कहा कि कुत्तों का यह झुंड अक्सर उनकी दुकान के आगे बैठ जाते हैं, जिससे कस्टमर कम ही दुकान में खरीदारी करने आते हैं। वीना सिंगला ने बताया कि रोजाना ही कुत्तों के झुंड सड़कों के बीचों बीच बैठे रहते हैं। हर आने जाने वालों पर भौंकते हैं। कभी कभी हमला तक कर देते हैं। जिससे लोगों में खौफ है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।

यह कहना है लोगों का