18वां भगवती जगराता 20 को
मंडी गोबिंदगढ़। ऐरीमिल रोड पर श्री दशमेश कला मंच की ओर से 20 सितंबर दिन शनिवार को 18वां भगवती जगराता कराया जा रहा है। अमित पाशा लुधियाना वाले और राजन सागर पठानकोट वाले मां भगवती का गुणगान करेंगे। कथावाचक लाल चंद बस्सी पठाना वाले कथा सुनाएंगे। यह जानकारी संस्था प्रधान दविंदर कुमार ने दी। जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में मरने वाले लोगों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। यहां अश्वनी मोहन, दीप चंद बंसल, विकास घई, संदीप शर्मा,अश्वनी कुमार, गोबिंद , स्टीव घई, अमनप्रीत गौत्तम और बलविंदर सिंह हैप्पी मौजूद रहे।