पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएएमएस पार्ट टू एग्जाम: शिखा अव्वल

बीएएमएस पार्ट टू एग्जाम: शिखा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। देशभगत पीजी स्कूल ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च की बीएएमएस (प्रोफेशनल) पार्ट सेकेंड का परिणाम बेहद शानदार रहा। संस्था की स्टूडेंट्स ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, होशियारपुर द्वारा मई-जून 2014 में ली गई परीक्षा में प्रथम दस स्थानों में से 5 पर कब्जा जमाया। शिखा शर्मा ने प्रथम, साक्षी अवस्थी ने छठा, नेहा ठाकुर ने सातवां और गगनदीप कौर ने 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं बीएएमएस भाग द्वितीय की परीक्षा में श्रुति भारद्वाज ने 8वां हासिल किया। चेयरमैन डाॅ. जोरा सिंह, प्रो. चांसलर और वाइस चेयरपर्सन तेजिंदर कौर, वाइस चांसलर डाॅ. शालिनी गुप्ता, निदेशक डाॅ. कुलभूषण और प्रिंसिपल डाॅ. स्मिता जौहर ने स्टूडेंट्स को बधाई दी।