- Hindi News
- किसानों को सबसिडी पर दिया जाएगा 12.5 लाख क्विंटल बीज
किसानों को सबसिडी पर दिया जाएगा 12.5 लाख क्विंटल बीज
कृषिविभाग की ओर से आत्मा के सहयोग से जिला स्तरीय किसान मेला गांव बब्बरी नंगल में लगाया गया। मेले का उद्घाटन सीपीएस गुरबचन िसंह बब्बेहाली ने किया। इस मौके चीफ एग्रीकल्चर अफसर डा. अवतार सिंह, डा. अजायब सिंह रंधावा, डा. अमरीक सिंह, डा. शाहबाज सिंह चीमा, डा. कमलबीर सिंह, डा. परमबीर सिंह काहलों, डा. रणधीर सिंह, इंजीनियर वरिंदर कुमार महाजन, मोहन सिंह, सरपंच करतार सिंह, मास्टर ज्ञान सिंह, बलदेव सिंह दुर्बुजी आदि मौजूद थे।
इस मौके सीपीएस बब्बेहाली ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से पंजाब में जमीन की उपजाऊ शक्ति में सुधार लाने, गेंहू और दालों के प्रति एकड़ उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने, खेती से आमदन में बढोत्तरी करने और कुदरती स्त्रोतों की स्थिरता कायम करने के लिए रबी के सीजन में बहुत सी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। कहा कि पंजाब सरकार की ओर से रबी के सीजन में 12 लाख 50 हजार क्विंटल गेंहू का बीज सबसिडी पर दिया जाएगा जिसके तहत 1000 रुपए प्रति क्विंटल सबसिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल से ज्यादा पैदावार लेने के लिए खेती माहिरों की सलाह पर अमल करे। इस मौके डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए धान और पराली को खेत में जलाने की बजाए खेत में ही रोटावेटर से बिछा कर गेंहू की बिजाई करे।