पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस किसान सैल ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला

कांग्रेस किसान सैल ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस कमेटी के किसान सैल की ओर से सोमवार को किसानों और मजदूरों से हो रही ज्यादतियों के खिलाफ जहाज चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम परकाश सिंह बादल का पुतला फूंका गया। इस दौरान डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चेयरमैन मोहन सिंह धंदल ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर रही है। प्रदेश में किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। किसानों को फसलें बेचने के लिए मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है। प्रदेश में किसानों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उन्हें खुदकुशी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उधर, प्रदेश सरकार किसानों की हालत सुधारने की बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। सरकार की नीतियों के कारण खेती लगातार घाटे का सौदा साबित होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्रदान करे ताकि उनकी आर्थिक हालत में सुधार हो सके। सरकार जब तक किसानों और मजदूरों को उनके हक नहीं देती किसान सैल धरने प्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने मांग की कि किसानों को इस साल प्रति एकड़ 5 हजार रुपए सूखे का मुआवजा दिया जाए और बेमौसमी बारिश के कारण खराब हुई फसलों के लिए 25 हजार रुपए प्रति एकड़ राहत दी जाए। इसके अलावा धान की खरीद के समय किसानों की मुश्किलों के हल संबंधी नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से 20 से फीसदी करने और बासमती, मक्की आदि के सही मंडीकरन के प्रबंध करने की मांग की। इस मौके जसमीत सिंह, नरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरविंदरपाल सिंह, तीर्थ राम, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, विजय कुमार, जगमीत सिंह, मदन लाल, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलराज सिंह, सुखवंत सिंह, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरपाल सिंह, अजीत सिंह, मान सिंह मौजूद थे।

जहाज चौक में सीएम परकाश सिंह बादल का पुतला फूंकते किसान सैल के सदस्य। भास्कर