- Hindi News
- बच्चों ने जानी राइस मिल में काम की प्रक्रिया
बच्चों ने जानी राइस मिल में काम की प्रक्रिया
गुरदासपुर| जियालाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गुरदासपुर ओवरसीस राइस लिमिटेड मिल तुगलवाल का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वहां के कर्मचारियों से पैडी से चावल तैयार होने की जानकारी हासिल किया। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि सबसे पहले पैडी को मिल तक लाया जाता है और अलग अलग प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यह चावल का रूप धारण करती है। इन चावलों को शोकिंग मशीन में 4-5 घंटे रखा जाता है उसके बाद ड्रायर में 10-12 घंटे रखते है जिससे चावल की लंबाई बढ़ जाती है। फिर इन चावलों को मशीनों के माध्यम से अलग अलग श्रेणियों में बांटा जाता है जैसे 1121, शरबती, परमल, पीआर 11 आदि। इन चावलों की पैंकिग करके उन्हें देश विदेश में भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि इस मिल को चलाने में जितनी बिजली खर्च होती है वह मिल में ही पैदा की जाती है। इस मिल का प्रतिदिन का उत्पादन 250 टन है। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव भारती ने मिल के मालिक बीके मित्तल, अमन मित्तल, राजन मित्त का मिल दिखाने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने मिल कर्मचारियों को भी बच्चों को मिल संबधी जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया।
ओवरसीस राइस मिल के बाहर खड़े जिया लाल मित्तल डीएवी स्कूल के विद्यार्थी।