- Hindi News
- पंडित मोहन लाल एसडी कालेज में माईक्रोवेव पर वर्कशाप
पंडित मोहन लाल एसडी कालेज में माईक्रोवेव पर वर्कशाप
गुरदासपुर |पंडित मोहनलाल एसडी कालेज फार विमेन में होम साइंस विभाग की मैडम मनिंदरजीत कौर की ओर से माईक्रोवेव के बारे में और अलग अलग खाद्य पदार्थ तैयार करने संबधी जानकारी देने के लिए एक दिवसीय वर्कशाप लगाई गई। इस मौके माईक्रोवेव कंपनी के माहिर जोरावर सिंह ने छात्राओं को माईक्रोवेव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माईक्रोवेव में तैयार पकवान पौष्टिक होते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से माईक्रोवेव में कई प्रकार की मिठाई, इटालियन पास्ता और अनेक भारतीय व्यंजन तैयार किए और छात्राओं को इन्हें तैयार करने की विधि भी समझाई। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी ने भी संबोधित किया।
एसडी कालेज में लगी वर्कशाप में छात्राओं को माईक्रोवेव से भोजन तैयार करने की जानकारी देते हुए माहिर।