- Hindi News
- गौरव राजपूत बने पंजाब ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी के जिला इंचार्ज
गौरव राजपूत बने पंजाब ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी के जिला इंचार्ज
कादियां |भारतीय जनतापार्टी की ओर से अपातकालीन स्थितियों से निपटने तथा जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिये पूरे राज्य में एक ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाई जा रही है। इस डायरेक्टरी के कार्य को संपूर्ण करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में जिला इंचार्जों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी शृंखला के अंतर्गत गुरदासपुर में भाजयुमो के जिला प्रधान शमशेर सिंह अठवाल के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें भाजयुमो के गौरव राजपूत को ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी बनाने के लिए जिले के 13 ब्लाकों पर इंचार्ज लगाया गया है। इस अवसर पर जिला प्रधान भाजपा रमेश शर्मा तथा प्रदेश सचिव दिपांषु घई विशेष तौर पर उपस्थित थे।