- Hindi News
- नेहरू युवा केंद्र ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिन
नेहरू युवा केंद्र ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिन
गुरदासपुर |नेहरू युवाकेंद्र गुरदासपुर की ओर से स्थानीय कार्यालय में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। यूथ कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल की अध्यक्षता में करवाए कार्यक्रम में स्टाफ, एनवाईसी और क्लबों के प्रधानों ने शिरकत की। शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देश को समर्पित होने का प्रण लिया। इस मौके पर क्लर्क मनमोहन लाल ने भगत सिंह जी के जीवन पर रोशनी डाली। इस मौके पर तेजिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, अमनजोत कौर, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।