भारतीय खाद्य निगम ने मनाया हिंदी पखवाड़ा
गुरदासपुर | भारतीयखाद्य निगम के कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा प्रबंधक हिंदी सुबोध कुमार और प्रबंधक प्रशासन संजय शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी के नैतिक महत्व के बारे में जागरुक किया। हिंदी दिवस, पखवाड़ा और माह का आयोजन केवल आयोजन ही रहे इसलिए हिंदी भाषा के के प्रयोग के विशलेषण के लिे हिंदी भाषा में निबंध, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर कार्यालय का समूह स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे।