गांव ततले में चला सफाई अभियान
गुरदासपुर |प्रधानमंत्री नरिंदरमोदी के निर्देश पर शुरू की गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव ततले में सफाई मुहिम शुरू की गई। इसकी शुरुआत गांव की सरपंच रजनी देवी ने की। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत गांव की फिरनी, गलियों, नालियों के साथ साथ स्कूल की ग्राउंड की सफाई भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में पूरे गांव के निवासी पूर्ण सहयोग दे रहे हैैं। मुहिम दो अक्टूबर तक जारी रहेगी, जिसके चलते पूरे गांव की नुहार बदल दी जाएगी। इस मौके पर ब्लाक समिति सदस्य सरदूल सिंह, आंगनवाड़ी वर्कर वीना कुमारी, पंच अमरजीत सिंह, अमरीक कौर, रोजी, रिटायर्ड एडीओ अजीत राम आदि उपस्थित थे।