- Hindi News
- गैर कानूनी ढंग से बेची जा रही यूरिया की 30 बोरियां बरामद
गैर कानूनी ढंग से बेची जा रही यूरिया की 30 बोरियां बरामद
कृषिविभाग की टीम की ओर से सोमवार को शहर के खाद विक्रेता के स्टोर पर छापेमारी कर गैर कानूनी ढंग से बेची जा रही यूरिया खाद की 30 बोरियां बरामद की हैं।
डीसी डाॅ. अभिनव त्रिखा ने बताया कि यूरिया की कमी को दूर करने और इसकी बिक्री में अनियमितताओं को रोकने के लिए कृषि विभाग को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को हरदोछन्नी रोड पर स्थित महाजन फर्टीलाइजर एजेंसी में इफ्कों की बोरियां गैर कानूनी ढंग से बेचे जाने का पता चला था। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. लखविंदर सिंह हुंदल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान इफ्को की 30 बोरियां बरामद हुई।
ज्ञात रहे कि इफ्को की खाद केवल इफ्को सेवा केंद्रों और सोसायटियों की ओर से ही बेची जा सकती हैं। प्राइवेट विक्रेता इसकी बिक्री नहीं कर सकते। विभाग ने गैर कानूनी ढंग से बेची जा रही खाद को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।