पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मोटरसाइकिल आमने सामने टकराए, पांच युवक गंभीर जख्मी

दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराए, पांच युवक गंभीर जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवघुल्ला चौक के पास देर शाम करीब 7.15 बजे हुए हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे का पता चलते ही आस-पास के लोगों ने तुरंत डायल-108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसने सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। कर्ण पुत्र दर्शनजीत, रवि पुत्र बॉबी और अक्षय पुत्र अशोक कुमार सभी निवासी पनियाड़ गुरदासपुर से दूध लेकर मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे।

इसी बीच मोटरसाइकिल पर गांव घुल्ला की ओर से पनियाड़ की ओर जा रहे रोहित पुत्र राजपाल निवासी गुरदासपुर और मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन कुमार निवासी कोहलियां की मोड़ पर उनके साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर जख्मी हो गए। इनमें से रोहित और मनप्रीत के सिर में गंभीर चोट लगी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुिलस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अक्षय

रोहित

रवि

कर्ण