पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने शुरू किए दावेदारों के इंटरव्यू

भाजपा ने शुरू किए दावेदारों के इंटरव्यू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर माथापच्ची का दौर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की ओर से बैठक कर फैसला किया गया है कि टिकट के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाए।

इसे लेकर देर शाम तिबड़ी रोड स्थित दफ्तर में इंटरव्यू का काम शुरू कर दिया गया है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी मुसीबत कई वार्डों से कई वर्करों की ओर से आवेदन करना बना हुआ है। ऐसे में पार्टी के जिला पदाधिकारियों की ओर से उम्मीदवारों का चयन करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। एक को नाराज कर दूसरे को टिकट देने का जोखिम इस समय नहीं उठाया जा सकता। ऐसे में एक-दूसरे को मनाने का दौर चल रहा है।

खैर, अभी तक भाजपा अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। भाजपा जिला महामंत्री विजय वर्मा का कहना है कि पार्टी उम्मीदवारों को लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। इंटरव्यू का दौर शुरू कर दिया गया है।

कोरकमेटी करेगी फैसला: रमेश शर्मा

उधर,विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली की ओर से 14 वार्डों से शिअद उम्मीदवार उतारने के दावे को लेकर भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा का कहना है कि इस बारे में कोर कमेटी की ही कोई फैसला लेगी। कमेटी की ओर से लिया जाने वाला फैसला सभी को मंजूर होगा। कोर कमेटी गठबंधन की मर्यादा को देखते हुए ही फैसला करेगी।

कांग्रेस में मंथन जारी

उधर,कांग्रेस की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए सूचियां तैयार की जा रही हैं। हालांकि प्रत्याशियों के नामों को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बन पा रही। कांग्रेस की ओर से भी बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस के जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पार्टी प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उम्मीद है कि बुधवार तक नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।

भाजपा दावेदारों के इंटरव्यू लेतीं प्रदेश सचिव वीरांवाली।