खड़े ट्राले से टकराई बाइक, मौत
हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार।
अस्पताल में विलाप करते मृतक के पिता जागीर सिंह।
भास्कर न्यूज | काहनूवान
नेनोकोटगांव में आईटीआई के पास बीती रात सड़क किनारे खड़ी ट्राले से बाइक सवार जा टकराया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी जख्मी हो गया। काहनूवान पुलिस ने बताया कि गुरमीत सिंह (फौजी) और मनप्रीत सिंह निवासी भरथ थाना श्री हरगोबिंदपुर बाइक (पीबी-06 आर 6297) से दोस्त की शादी में जा रहे थे।
आईटीआई के पास पहुंचने पर अंधेरा हो चुका था और वह सड़क पर खड़े ट्राले (पीबी 03 एम 8699) से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरमीत सिंह (22) ने वहां दम तोड़ दिया। एएसआई सुखजीत सिंह रियाड़ ने बताया कि ट्राले को कब्जे में ले लिया है। ट्राले में पिछली लाइट या रिफलेक्टर होने के कारण बाइक उसमें जा टकराई। गुरमीत सिंह सेना में तैनात था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रेक्टर-ट्रालीपलटने से चालक की मौत
पुलिसथाना भैणी मियां खां के अंर्तगत गांव आल्मा के पास दरिया ब्यास की धुस्सी पर ट्रेक्टर के अचानक पलटने से चालक की मौत हो गई। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पवन मसीह पुत्र अनायत मसीह निवासी काहनूवान किराये पर ट्रेक्टर ट्राली चलाता था। वह रविवार सुबह गांव आल्मा के पास दरिया ब्यास की धुस्सी पर मिट्टी की भरी ट्रेक्टर-ट्राली ले जा रहा था कि संतुलन बिगडऩे के कारण वह ट्राली समेत गहरे गड्ढे में जा गिरा। पवन मसीह की बुरी तरह ट्रेक्टर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। मृतक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और प|ी छोड़ गया है।
असंतुलितट्रक कारों से टकराया, बाल-बाल बचे
तिबड़ीकैंट | गुरदासपुर-मुकेरियांमुख्य मार्ग पर भुल्लेचक कालोनी के पास ट्रक और दो कारों की टक्कर हो गई। बलबीर सिंह, निवासी शाहपुर गोराया कार में गुरदासपुर से मुकेरियां की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरी कार में एडवोकेट अमित डोगरा, निवासी गुरदासपुर बच्चों को तिबड़ी छावनी स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था।
डोगरा ने बताया कि जैसे ही वे भुल्लेचक्क कालोनी के पास पहुंचे तो सामने से रहे ट्रक नंबर पीबी-10 डीए-7791 का अचानक संतुलन बिगड़ कर उनकी कारों के साथ टकराया। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।