- Hindi News
- आर्य समाज अवांखा का सालाना उत्सव 15 फरवरी को होगा
आर्य समाज अवांखा का सालाना उत्सव 15 फरवरी को होगा
जिलाआर्य सभा गुरदासपुरकी बैठक सोमवार को तरसेम लाल आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला किया गया कि मार्च 2015 में दो मेडिकल कैंप और दो स्कूलों में जरूरतमंद स्टूडेंट्स को कापियां, पेंसिलों भेंट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से शुरू से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाती है। इस मौके प्रेस सचिव सुशील बरनाला ने बताया कि 15 फरवरी को आर्य समाज अवांखा का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा 22 फरवरी को आर्य समाज बरनाला का जत्था आर्य समाज रमदास की शोभायात्रा में शामिल होने जाएगा।