मुकाबले में धन देवी स्कूल की टीम अव्वल
पंडितमोहन लाल एसडीजूनियर कॉलेज के आट्स, कामर्स और आईटी विभाग की ओर से इंटर स्कूल क्विज, पेपर रीडिंग, डेक्लामेशन और निबंध मुकाबले प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी की अध्यक्षता में कराए गए। शहर के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
क्विज़ मुकाबले में श्रीमति धन देवी स्कूल पहले और एसडी जूनियर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। डेक्लामेशन में शहीद भगत सिंह स्कूल काला नंगल का अजयपाल सिंह पहले, पुषपिंदर सिंह दूसरे और एसडी जूनियर कॉलेज की ज्वाय ने तीसरा स्थान पाया। पेपर रीडिंग में हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की हरमनप्रीत कौर पहले, चरणप्रीत दूसरे और शक्करगढ़ स्कूल की रोहिनी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सौरव निष्ठा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध में संदीप कौर पहले, सपना दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। पिंकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल डा. सेठी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करता कॉलेज का स्टाफ।