शिवम मिस्टर और शिवाली मिस फेयरवैल चुने
श्रीमतीधन देवीडीएवी सीसे स्कूल में प्रिंसिपल रमिंदर बावा की अध्यक्षता में फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया। इससे पहले बारहवीं के स्टूडेंट्स के परीक्षा में अच्छे अंकों की कामना के लिए हवन किया गया। प्रिंसिपल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनकी परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रार्थना की।
ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट किए। शिवम खन्ना को मिस्टर और शिवानी को मिस फेयरवैल चुना गया।