- Hindi News
- सिविल अस्पताल के सामने वाहन पार्क किया तो होगी कार्रवाई: एसएचओ
सिविल अस्पताल के सामने वाहन पार्क किया तो होगी कार्रवाई: एसएचओ
गुरदासपुर| सिविलअस्पताल के सामने अगर किसी ने सड़क पर वाहन पार्क किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात एसएचओ सिटी गुरदीप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि वाहन सड़क पर खड़ा करने से जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं इसे चोरी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए वाहन चालक अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि नियम जनता की भलाई के लिए हैं, जिन्हें मानना सभी का फर्ज बनता है।