पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोसाईं बने पीठ परिषद गुरदासपुर के अध्यक्ष

गोसाईं बने पीठ परिषद गुरदासपुर के अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीठपरिषद पंजाब की बैठक सोमवार को चंद्र प्रकाश जंडियाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जगदगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डीपी गोसाईं को सर्वसमिति से पीठ परिषद गुरदासपुर का प्रधान, राकेश कुमार को महामंत्री चुना गया। पीठ परिषद की ओर से साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर 8 से 10 मई तक हरिद्वार में जगदगुरु शंकराचार्य के तत्वाधान में लगाया जाएगा। बैठक में विजय शर्मा, अमलतारा शुक्ला, बलवंत राय, डीपी गुप्ता, रतनचंद, तिलकराज, सुनील दत्त मौजूद थे।