पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया

मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | निर्माणमिस्त्री मजदूर यूनियन संबंधित इफ्टू की बैठक गांव बेरी में कोआपरेटिव सोसायटी घोड़ेवाह के प्रधान सतवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इफ्टू नेता जोगिंदर पाल ने कहा मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने 1996 में कानून बनाया था, जिसको पंजाब सरकार ने 2008 से लागू किया। उन्होंने बताया पंजाब में करीब 15 लाख मजदूर निर्माण का काम कर रहे हैं लेकिन सरकार ने बहुत कम मजदूरों को रजिस्टर्ड किया है। पंजाब निर्माण बोर्ड के पास 500 करोड़ रुपए जमा है जिस को मजदूरों की भलाई के लिए खर्च किया जाना है लेकिन बोर्ड की गलत नीतियों के कारण इस फंड का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मजदूरों का एक लाख रुपए का बीमा किया जाए, शगुन स्कीम 51 हजार रुपए की जाए, मकान बनाने के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाए, मजदूरों की रजिस्ट्रेशन मुफ्त की जाए, हादसा होने पर मुफ्त मेडिकल सुविधा दी जाए, मजदूरों के लिए 5-5 मरले के प्लाट दिए जाए। बैठक में पंच लाल मसीह, नंबरदार मूर्ति सिंह, बलविंदर मसीह, मनीर मसीह, उमर मसीह, मोहन मसीह, सुरजीत मसीह, थुड़ु मसीह, और विलसन मसीह आदि मौजूद थे।