- Hindi News
- गणेश आराधना के साथ श्री रामलीला मंचन शुरू
गणेश आराधना के साथ श्री रामलीला मंचन शुरू
गुरदासपुर | श्रीविष्णु राम लीला नाटक क्लब हरी मसीत गुरदासपुर की ओर से सोमवार की रात से राम लीला का मंचन शुरू कर दिया गया। मंचन से पहले झंडा पूजन और गणेश अाराधना की गई। इस दौरान भगवान शिव से रावण को वरदान मिलना, श्रवण का मां-बाप को तीर्थ यात्रा करवाना, राजा दशरथ के हाथों श्रवण कुमार के मौत के सीन पेश किए गए। पहले दिन रघु कुमार ने गणेश, नीतिश सलगोत्रा ने श्रवण, यजकर्ण ने श्रवण की माता, संदीप कुमार ने श्रवण के पिता, प्रभजोत सिंह ने रावण, नीखिल ने भगवान शिव, साबू ने दशरथ और अविशाल कुमार ने नंदी की भूमिका निभाई।