पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरव्यू कैसे दें, स्टूडंेट्स को दिए टिप्स

इंटरव्यू कैसे दें, स्टूडंेट्स को दिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवलीप्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गुरदासपुर बिजनेस स्कूल में एमडी स्वप्निल गुप्ता की अध्यक्षता में मोटिवेशनल एंड गाईडेंस सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में हाल ही में यूपीएसई की परीक्षा क्लीयर करके आईआरएस (ओटी) लगे रोशन बडियाल बतौर चीफगेस्ट के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर रोशन बडियाल ने बच्चोंं की विभिन्न परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीसीएस और बैंकिंग की तैयारी करने और इंटरव्यू की तैयारी करने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और बताया कि गुरदासपुर जैसे सीमावर्ती जिले में रह कर भी उच्च पदों वाली परीक्षाएं पास की जा सकती है। इसके लिए मेहनत और लगन होना जरूरी है। बाद में एमडी गुप्ता ने बताया कि वे पिछले पांच साल से कोशिश कर रहे है कि गुरदासपुर मे उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाए और आने वाले समय में भी वे ऐसा प्रयास करते रहेगें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा इंसान भी बनाया जाए। इस मौके में संस्था के विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद था।

एलपीयू के गुरदासपुर बिजनेस स्कूल में मोटिवेशनल एंड गाईडेंस सेमिनार में मौजूद संस्था के प्रबंधक और स्टाफ