पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में नील दिवस और क्ले मॉलडिग प्रतियोगिता

दिल्ली पब्लिक स्कूल में नील दिवस और क्ले मॉलडिग प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवामन बड़ी और नई सोच रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए नील दिवस और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य खेल विधि से छोटे बच्चों को रंगों की महत्ता बताना था।

प्री प्राईमरी विंग को उत्सवी रंग देने के लिए विभिन्न तरह के नीले रंग की वस्तुओं को सजाया गया। नीले वस्त्रों में सजे विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इन पलों का भरपूर आनंद उठाया। अध्यापिकाओं की अगुवाई में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। जिसमें बच्चों ने नीले रंग से कार्टून, फ्लावर और व्लू व्हेल बनाई। बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए और उनकी सोच को नया रूप देने के लिए क्ले मॉलडिग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें बच्चों ने क्ले से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बना कर अपना हुनर दिखाया। स्कूल की प्रिंसिपल रुपाली सैनी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की कल्पना शक्ति को प्रोत्साहित कर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाना है। इन प्रतियोगिताओं ने बच्चों में आंख हाथ समन्वय, रंग मान्यता आदि समस्या को सुलझाने के कौशल को बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ और बच्चे मौजूद थे।

डीपीएस स्कूल में क्ले मॉलडिग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे

डीपीएस स्कूल में नीले रंग से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं के साथ बच्चे साथ में उनकी अध्यापिकाए।ं