पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माईग्रेटरी पल्स पोलियो राउंड समाप्त

माईग्रेटरी पल्स पोलियो राउंड समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर|भारत मेंचलाए गए माईग्रेटरी प्लस पोलियों राऊंड के आज अंतिम दिन जिले में रहते बाहरी मजदूरों के बच्चों को पोलियों वेक्सीन की बूंदे पिलाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिविल सर्जन डा. रजनीश सूद ने बताया कि इस मुहिम के दौरान जिले भर में कुल 61 टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने तीन दिन तक घर घर जाकर जिले में रहने वाले बाहरी मजदूरों, गुज्जरों के डेरो, टपरीवासऔर सिकलीगरों के 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी बूंदे पिलाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 7543 बच्चों को पोलियों रोधी बूंदे पिलाई गई। डा. भावना शर्मा जिला टीकाकरण अधिकारी ने जिले के सभी बाहरी मजदूरों और इस मुहिम में सहयोग करने वाली गैर सरकारी और समाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया।