पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए डीसी को एक लाख का चेक दिया

बाढ़ पीड़ितों के लिए डीसी को एक लाख का चेक दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डनग्रुप आफ इंस्टीच्यूट से संबधित संस्थाओं गोल्डन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालोजी, पोलेटेक्निकल, गोल्डन कालेज आफ एजुकेशन, डिग्री कालेज और गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ की ओर से जेएंडके के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया गया।

यह चेक डीसी डा. अभिनव त्रिखा को संस्था के चेयरमैन दीनानाथ महाजन और एमडी मोहित महाजन ने भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दीनानाथ महाजन का नाम शिक्षा के क्षेत्र के साथ समाज सेवक के रुप में भी जाना जाता है। हर साल वह अंगहीनों के लिए मुफ्त विकलांग कैंप का आयोजन करते है। शहर की शिवभूमि पुर्ननिर्माण और उसमे सुविधाएं उपलब्ध करवाने में इनका भरपूर योगदान रहा है। उतराखंड में आई प्राकृतिक आपद हो अथवा कही भी जरूरतमंदों की मदद करना हो वे सहायता करने से पीछे नही हटते। वर्तमान में दीनानाथ महाजन महाजन सभा और सत्य सांई सेवा समिति के प्रधान पद कर रहते हुए देश समाज सेवा में कार्यरत है। डीसी डा. त्रिखा ने दीनानाथ महाजन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि देने पर उनकी सराहना की। इस मौके पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटर टीआर शर्मा, सलविंदर सिंह डीईओ ऐलीमेंटरी, अमरदीप सिंह सैनी डीईओ सेकेंडरी के प्रतिनिधि भारत भूषण और पुष्पिंदर डिप्टी डीईओ और दीपक महाजन मौजूद थे।