पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद ए आजम को समर्पित नाटक 28 को

शहीद-ए-आजम को समर्पित नाटक 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकलिखारी सभा की बैठक शुक्रवार को जोगिंदर दिलशाद की अध्यक्षता में अमन नगर में हुई। सभा के प्रधान शीतल सिंह गुनोपुरिया ने बताया कि 28 सितंबर को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डा. गुरशरन सिंह उर्फ भाई मन्ना सिंह और शहीद आजम भगत सिंह को समर्पित नाटक करवाया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस नाटक मेले को केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा पंजाब के नवनियुक्त महासचिव डा. करमजीत सिंह संबोधन करेगें। केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के कार्यकारी सदस्य मखन सिंह कोहाड़ ने केंद्रीय सभा की और से 5 अक्तूबर को जालंधर में पंजाबी भाषा सहित क्षेत्रिय भाषाओं को दरपेश खतरों के बारे में करवाई जा रही कंवेंशन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तिलक राज, सोहन सिंह बैंगुरा, सुखविंदर सोखी, बालकृष्ण अलड़पिंडी, कुलदीप सिंह कोहाड़, जसविंदर तिब्बड़ी, रछपाल मल्ली और सभा के महासचिव राजेश बब्बी भी मौजूद थे।

बैठक करते हुए लोक लिखारी सभा गुरदासपुर के पदाधिकारी।