- Hindi News
- स्कूल प्रबंधक स्टूडेंट्स के आने जाने का उचित प्रबंध करें : डीटीओ
स्कूल प्रबंधक स्टूडेंट्स के आने-जाने का उचित प्रबंध करें : डीटीओ
जिलाट्रांसपोर्टअधिकारी जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल ने जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों और स्कूल प्रबंधकों को हिदायत की है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों के उचित प्रबंध करें। जिला रोड सेफ्टी कमेटी की अध्यक्षता करते हुए डीटीओ ग्रेवाल ने कहा कि स्कूली वाहनों प्रति अनदेखी बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी स्कूलों के वाहन ठीक हालत में होने चाहिए और वाहनों के कागजात पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वाहन के चालक के साथ सहायक के रुप में एक क्लीनर भी होना चाहिए।
वाहन में समर्था से ज्यादा बच्चे नही बिठाए जाए और टेंपू, रिक्शो में निर्धारित सीमा में बच्चे बैठाए जाए। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी और ऐलीमेंटरी को हिदायत करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि वह सभी स्कूलों के वाहनों की पड़ताल करे यदि कोई स्कूली वाहन सही हालत में नही है तो स्कूलों प्रबंधकों से उसकी सुधार करवाए।
उन्होंने सेहत विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि वे स्कूली वाहनों को ड्राईवरों की नजर चेक करने के लिए विशेष कैं लगाए। उन्होंनें बताया कि पुलिस विभाग की ओर से चालकों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है।