कैंसर जागरूकता रैली निकाल सेहत विभाग ने जागरूक किया
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
सिविलसर्जन डॉ. रघुबीर सिंह रंधावा के निर्देश पर सिविल अस्पताल से विश्व कैंसर चेतना दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। इसे सहायक सिविल सर्जन डॉ. सविंदर कुमार हंस, डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. चरणजीत सिंह काहलों, एसएमओ डॉ. राजिंदर कौर जलोटा और डॉ. हरलीन कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जागरूकता रैली में जीएनएम सरकारी स्कूल की स्टूडेंट्स, सिविल अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को कैंसर के कारणों बचाव को लेकर जागरूक किया गया। लोगों को संदेश दिया गया कि इस बीमारी के लक्षण नजर आने पर डॉक्टरों से जांच कराई जाए।
जीएनएम के स्टूडेंट्स और सिविल के कर्मचारियों ने रैली में हिस्सा लिया
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ. चरणजीत सिंह काहलों। -भास्कर