पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आतंकवाद पर पाक से कार्रवाई की उम्मीद बेमानी : मल्हण

आतंकवाद पर पाक से कार्रवाई की उम्मीद बेमानी : मल्हण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

आतंकवादके मामले पर पाकिस्तान से कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है। पाकिस्तान शुरू से ही आतंकवादियों की मदद करता आया है और उसने हमेशा आतंकवाद की पुश्तपनाही की है। यह बात पेडा के पूर्व चेयरमैन संजीव मल्हण ने कही।

उन्होंने कहा कि शिकागो जेल में बंद रिचर्ड कोलमैन हेडली ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को की गई पूछताछ में बताया है कि भारत के मुंबई में 26/11 के हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। इसके अलावा वह यह भी कबूल कर चुका है कि उसने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम किया था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के कहने पर ही उसने भारत में आकर जासूसी की और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोयबा को सूचना देकर भारत में हमले में सहयोग दिया और इस कारण ही भारत पर 26/11 को हमला हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिए सबूत भी पाकिस्तान ने नकारे हैं और अब भी वह इन्हें नकार देगा।

हेडली के कबूल करने पर भी पाक ने नहीं की कार्रवाई

खबरें और भी हैं...