पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 26 मार्च को महा ललकार रैली निकाली जाएगी

26 मार्च को महा ललकार रैली निकाली जाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

वनरैंक वन पैंशन की मांग को लेकर यूनाइटिड फ्रंट ऑफ एक्ससर्विसमैन के बैनर तले चल रहा पूर्व सैनिकों का धरना 233वें दिन भी जारी रहा। इस मौके कर्नल धर्म सिंह ने कहा कि सरकार ने 3 फरवरी को जो पैंशन टेबल जारी किए हैं, उसमें किसी भी रैंक को उनकी पूरी पैंशन नहीं मिल रही है। सरकार बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है और पूर्व सैनिकों के हकों से धोखा कर रही है।

इस मौके पर दिल्ली के जंतर-मंतर के धरने से आए कर्नल रोहित कुमार और कमाडोर सीके शर्मा ने पूर्व सैनिकों को ओआरओपी की मांग को लेकर चल रहे मौजूदा संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार कैसे देश की सुरक्षा के खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि घरों में बैठे पूर्व सैनिक भी अपने ओआरओपी के हक के लिए आगे आएं।

इस मौके लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिह, बिग्रेडियर जीएस रंधावा जोकि 91 साल के बुजुर्ग हो चुके हैं, ने पूर्व सैनिकों को ओआरओपी का संघर्ष तेज करने के लिए कहा और 26 मार्च को धारीवाल की मिल ग्राउंड में होने वाली महा ललकार रैली को कामयाब करने की अपील की। कर्नल धर्म सिंह ने दिल्ली से आए मेहमानों का स्वागत किया और धरने पर पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। बाद दोपहर पूर्व सैनिक गांव वड़ैच में सिपाही जोगिंदर सिंह की प|ी भजन कौर के भोग में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी।

वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना देते पूर्व सैनिक। -भास्कर

वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना 233वें दिन भी जारी

खबरें और भी हैं...