पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बढ़ती उम्र में चुनौतियों से लड़ने के दिए टिप्स

बढ़ती उम्र में चुनौतियों से लड़ने के दिए टिप्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

श्रीगुरुरामदास नर्सिंग इंस्टीट्यूट पंधेर में आईसीएमआर के सहयोग से दूसरा नेशनल सेमिनार कालेज के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित किया गया। सेमिनार की शुरूआत डिप्टी डायरेक्टर आसीएमआर डा. आशु ग्रोवर, डा. रमन अरोड़ा, राधा सैनी, डा. मीना सूदन, डा. गुरवतन सिंह कंग, डायरेक्टर हरजिंदरपाल कौर और प्रिंसिपल रवनीत ने शमा रोशन कर की।

सेमिनार में कालेज की छात्राओं ने शब्द गायन किया। डा. रमन अरोड़ा और डा. मीना सूदन ने कैंसर और बढ़ती उम्र से जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पर्चा पढ़ा। डायरेक्टर हरजिंदर पाल कौर और राधा सैनी ने ढलती उम्र से मानव जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया और उनका सामना करने के टिप्स दिए। एचसीएल रावत और शामीन सागर ने डैमिनटिया बीमारी से संबंधित मरीजों के इलाज और देखभाल के बारे में जानकारी दी। डा. कैलाश यादव और सरकारी मेडिकल कालेज पटियाला के एसपीएम प्रमुख डा. अमरजीत सिंह ने अल्टरनेटिव और कांप्लीमेंट्री थैरेपीज जर एंटिक केयर के बारे में जानकारी दी।

अंत में डा. पियूश करोली और डा. शाम सुंदर दिप्ती ने बुजुर्गों के पुनर्वास संबंधी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह और सेमिनार में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कालेज की डायरेक्टर हरजिंदर पाल कौर और वायस प्रधान डा. गुलवतन सिंह ने सेमिनार में भाग लेने और सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रिंसीपल रवनीत, डा. अमरनाथ, अवतार सिंह कंग, प्रिंसिपल प्रोमिला कमल, डा. रिपुदमन कौर कंग, वाइस प्रिंसिपल ऊषा शरी, दलजीत कौर, मनदीप कौर, इरविन कौर, मनीषा, गुरशरण सिंह, बलतेज सिंह, अजय, गुरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रदीप शर्मा, मनविंदर कौर, अकविंदर कौर, गुरबदन कौर, संदीप कौर गिल, अर्शदीप कौर आदि मौजूद थे। मंच संचालन अनुरीत अठवाल ने किया।

सेमिनार के दौरान सोवीनार भी जारी किया गया।

खबरें और भी हैं...