पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्डिंग स्कूल सेखवां के विद्यार्थियों ने साइंस सिटी का टूर करवाया

बोर्डिंग स्कूल सेखवां के विद्यार्थियों ने साइंस सिटी का टूर करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | सरकारीबोर्डिंग स्कूल सेखवां के विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से डीसी डा. अभिनव त्रिखा की अगुवाई और डीईओ ऐलिमेंटरी सलविंदर सिंह समरा की प्रेरणा से उनको पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का दौरा करवाया गया। विद्यार्थियों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखवां के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह, डीआरपी रणजीत सिंह और हास्टर सचिव वीना कुमारी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। साइंस सिटी में डीआरपी रणजीत सिंह गिल ने विद्यार्थियों को वहां चल रहे साइंस के विभिन्न प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, हरमोहन सिंह, मीना भगत, शरणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...