पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईटीटी एक्शन कमेटी ने बठिंडा रैली की तैयारियों को लेकर की चर्चा

ईटीटी एक्शन कमेटी ने बठिंडा रैली की तैयारियों को लेकर की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

बेरोजगारटीईटीटेस्ट पास अध्यापकों की एक्शन कमेटी की बैठक गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। बैठक में 22 फरवरी को बठिंडा में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों के बारे में विचार चर्चा की गई। इस मौके पर कमल ठाकुर ने प्रदर्शन में जिले से बेरोजगार अध्यापकों को साथ लेकर शामिल होने की जिम्मेवारी ली और बेरोजगार अध्यापकों को सरकार की अध्यापक विरोधी नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार 2-3 सालों से अध्यापकों के 17 हजार पदों को रद्द कर चुकी है। सरकार ने जो 4500 पदों के लिए इश्तेहार निकाला है यह सीधे तौर पर अध्यापकों के साथ धक्का है। बलकार अत्री और कमल ठाकुर ने कहा कि 4500 अध्यापकों के इश्तेहार में संशोधन करके इसे 10 हजार पदों के लिए किया जाए। इस मौके पर विक्रम सिंह, रमन, मनमोहन सिंह, राकेश कुमार, गगन वोहरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...