गांव नाड़ावाली के पास कार बाइक से टकराई, टीचर की हालत गंभीर
अड्डानाड़ावाली में कार और बाइक की टक्कर में एक टीचर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस केस में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह वासी गांव भोंपर बाइक पर सरकारी स्कूल से ड्यूटी खत्म करके घर रहा था और जैसे ही वह गांव नाड़ावाली के पास पहुंचा तो सामने से रही कार के साथ टकरा गया। टक्कर के बाद वह गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लोगों ने सरकारी अस्पताल और फिर वहां से गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।