50 फीसदी डीए को डीपी में शामिल किया जाए : कांसरा
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
पंजाबएग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी पैंशनर्स एसोसिएशन की बैठक डॉ. एसएस पाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सचिव रमेश शर्मा ने बताया कि महंगाई भत्ते की किश्त 1 जनवरी से 6 फीसदी लग गई है लेकिन यूनिवर्सिटी अधिकारियों की ओर से एलटीए जो जुलाई 2015 और जनवरी पर मिलना था, उसकी अदायगी अभी तक नहीं हुई है जिससे पैंशनरों में भारी रोष है। उपकुलपति से अपील की गई कि इस अदायगी को जल्द जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि पेंशनरो का एक डेपुटेशन डॉ. एसएस पाल के नेतृत्व में निदेशक क्षेत्रीय खोज केंद्र को मिला। डेपुटेशन ने उन्हें बताया कि पूर्व बेलदार अवतार सिंह के मेडिकल बिल की अदायगी नहीं की जा रही है जिस पर उन्होंने जल्द अदायगी का भरोसा दिया। प्रेम कांसरा ने कहा कि 50 फीसदी डीए को डीपी में शामिल किया जाए जिससे बेसिक पेंशन बढ़ जाएगी। मनजीत सिंह खोजेपुर और गुरमीत राज को इस मौके पर पैंशनरों ने रिटायर होकर पैंशनरों में शामिल होने पर सम्मानित किया। इस मौके दीवान चंद, गुरदीप सिंह, तिलक राज, जोगिंदर सिंह, हजारा सिंह, अवतार सिंह, अशोक कुमार, बलविंदर सिंह, रमेशचंद्र शर्मा, बंत राम, जोगिंदर सिंह, अमरजीत कौर, बचनी, खजान सिंह, दलबीर सिंह, गिरधारी लाल, लीलो, बिमला आदि मौजूद थे।
रिटायर होकर पैंशनरों में शामिल हुए अवतार सिंह को सम्मानित करते पैंशनर्स।
बैठक में पैंशनरों की समस्याओं पर विचार किया