ब्लड बैंक ने नेशनल यूथ दिवस मनाया
गुरदासपुर | सिविलअस्पताल परिसर में ब्लड बैंक ने नेशनल यूथ दिवस मनाया गया जिसमें सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर सिंह रंधावा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूजा खोसला ने की। डॉ. रंधावा ने युवा पीढ़ी को बढ़-चढ़ कर रक्तदान करने की प्रेरणा दी। डॉ. खोसला ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते कहा कि एक तंदरुस्त व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उसके रक्त की रिकवरी 24 घंटों में हो जाती है। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स के भाषण पोस्टर मेकिंग मुकाबले कराए गए। मंच संचालन शमिंदर कौर घुम्मण ने किया। इस मौके डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद थे।