मैराथन में बीएसएफ ग्राम सुधार सभा को सहयोग देगी : श्रीनिवास
गुरदासपुर | ग्रामसुधार सभा बहारमपुर की ओर से लोगों के सहयोग से 28 फरवरी को 14 से 17 साल के लड़के-लड़कियों की करवाई जा रही 5 किलोमीटर की ओपन मैराथन प्रतियोगिता में बीएसएफ भी सहयोग देगी। सभा के प्रधान ठाकुर विजय सलारिया ने बताया उन्होंने बीएसएफ के डीआईजी हैडक्वार्टर ए. श्रीनिवास को मैराथन में शामिल होने का न्यौता दिया है। डीआईजी ने इसकी प्रशंसा करते सभा को सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भी ग्राम सुधार सभा के झंडे तले युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर सभा के मुख्य सलाहकार प्रबोध शर्मा मौजूद थे।