पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीचर यूनियन के महासचिव ने बस कंडक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

टीचर यूनियन के महासचिव ने बस कंडक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | एसएसए/रमसाटीचर यूनियन के जिला महासचिव सुभाष चंद्र ने सरना से गुरदासपुर रही बस के कंडक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार के साथ बस चला रहा था। उन्होंने उसे बस धीरे चलाने के लिए कहा तो कंडक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। बस स्टैंड पर उतरते समय बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उनके साथ मारपीट भी की। इसे लेकर गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेताओं ने पुलिस को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कुलदीप पुरोवाल, दिलदार सिंह भंडाल, रमिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, अनिल कुमार, कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह, पलविंदर सिंह, बलविंदर कुमार, सिकंदर लाल, सुरिंदर मोहन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...