पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में रेकी, रात को ट्रांसफार्मरों से चुराते थे तांबा तेल, काबू

दिन में रेकी, रात को ट्रांसफार्मरों से चुराते थे तांबा तेल, काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुरदासपुर/काहनूवान

काहनूवानपुलिसने बिजली के ट्रांसफार्मरों से तांबा तेल चोरी करने वाले गिरोह के पांच मेंबरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे दो मोटरसाइकिल और 6 टुकड़े तांबा क्वायल ट्रांसफार्मर बरामद किए है।

एसपी (डी) जेएस कैंथ ने बताया कि कि 12 सितंबर को सुरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह वासी झंडा लुबाना के बयान पर पर्चा दर्ज किया गया था। उसने बताया था कि वह अपने खेत में लगी मोटर चला कर घर चला गया था। अगले दिन वह खेत में पहुंचा तो बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा पड़ा है, उसमें से तांबा और तेल चोरी हो चुका है। पर्चा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश की। इस बीच एएसआई गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव भटि्टयां की नहर के पुल पर नाका लगाया हुआ था, वहां दो मोटरसाइकिलों पर पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे ट्रांसफार्मरों से तांबा तेल चुराते है। आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र कुंदन सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह और हीरा सिंह पुत्र प्रेम सिंह सभी निवासी कोटली ढोले शाह थाना कत्थू नंगल के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों ने माना कि वे दिन में गांवों की मोटरसाइकिल पर रेकी करते थे और रात के समय ट्रांसफार्मरों से तेल तांबा चुरा लेते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उनसे चोरी की और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। इस मौके पर काहनूवान के एसएचओ जरनैल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पकड़े गए चोर गिरोह के मेंबर पुलिस के साथ।