पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड की तो बदमाशों के सरगना ने किया फायर, पांच गिरफ्तार

रेड की तो बदमाशों के सरगना ने किया फायर, पांच गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपुलिसऔर सीआईए स्टाफ ने चोर गिरोह के चार मेंबरों को डाके की योजना बनाते हुए एक 315 बोर देसी पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए सात तोले सोने के जेवर और साढ़े 14 तोला चांदी के जेवर बरामद किए है।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर और एएसपी (डी) जेएस कैंथ ने बताया कि 12-13 सितंबर की रात को सिटी एसएचओ गुरदीप सिंह को सूचना मिली थी कि गुरु रविदास चौक से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की सड़क साथ लगते बाग में कुछ हथियारबंद लोग डाका मारने की योजना बना रहे है। इस गैंग का सरगना रिशि है जिसके पास पिस्तौल है। सूचना के आधार पर एसएचओ गुरदीप सिंह ने सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजिंदर कुमार और पुलिस दल के साथ मौके पर रेड किया।

रेड के दौरान गिरोह के सरगना रिशि ने पुलिस पर फायर किया लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते गिरोह को हथियार सहित दबोच लिया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ मे अपनी पहचान रिशि पुत्र घुल्ला निवासी नूरी भगता वाला गेट अमृतसर बताई, जिसके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए। दूसरे ने अपनी पहचान रवि पुत्र सुनील निवासी नूरी भगता गेट अमृतसर बताई, उससे लोहे की राड बरामद हुई। कश्मीर उर्फ टीना पुत्र ईशा सिंह वासी मूलेचक्क अमृतसर से एक हथौड़ा और प्लास बरामद हुआ। काली पुत्र बाऊ वासी गीता भवन रोड गुरदासपुर से लोहा काटने वाली आरी बरामद हुई जबकि विशाल उर्फ कालू पुत्र यशपाल, बाऊलाल पुत्र धीरा लाल उर्फ लुड्डी निवासी नूरा भगता गेट अमृतसर फरार हो गए।