मानकौर सिंह प्राइमरी स्कूल ओवरआल विजेता
सरकारीप्राइमरीस्कूल मानकौर सिंह में बीपीईओ महिंदर पाल के निर्देश पर सेंटर हेड टीचर बशंबरी देवी की अगुवाई में ब्लाक-1 गुरदासपुर के तहत आते प्राइमरी स्कूलों की सेंटर स्तर की खेल प्रतियोगिता करवाई गई। खेलों में रोड़ी, शहजादा नंगल, मानकौर सिंह, राम नगर, पुलिस लाइन, नार्मल स्कूल और मंडी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
खेलों के दौरान लड़कों के दौड़ मुकाबले में तनिश पहले, राकेश दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की दौड़ में सोनिया पहले, पूनम दूसरे स्थान पर रही। लंबी छलांग में सैमुअल ने पहला, अमृत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में सवन पहले, गुलजार दूसरे और बोब तीसरे स्थान पर रहे। इन मुकाबलों में ओवरआल विजेता मानकौर सिंह स्कूल रहा। खेल प्रतियोगिता के अंत में आयोजकों ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेड टीचर्स सरोज बाला, हेड टीचर्स घनश्याम, लखविंदर, गुरविंदर सिंह और प्रेम लता आदि मौजूद थे।
खेलों के दौरान कुश्ती लड़ते हुए स्टूडेंट्स और आयोजकों के साथ विजेता स्कूल मानकौर सिंह के खिलाड़ी।