पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल सेवाओं में सफल युवक सम्मानित

सिविल सेवाओं में सफल युवक सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकासपरिषद ने पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वूमेन में सम्मान समारोह करवाया, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी ने की जबकि एडीसी विकास लखविंदर सिंह धालीवाल मुख्य मेहमान थे। मेहनत प्रतिभा के बलबूते पर सिविल सेवाओं में सफल हुए युवकों को समारोह में सम्मानित किया गया। आईएएस परीक्षा देकर इंडियन पोस्टल टेलीकम्युनिकेशन में फायनेंस एंड अकाउंट अधिकारी डा. पुष्पिंदर प्रताप सिंह और कस्टम सेंटर एक्साइज अधिकारी इंजीनियर रोशन लाल बडियाल सम्मानित होने वालों में शामिल थे। उक्त दोनों अधिकारियों ने कालेज की छात्राओं को अपने अनुभव और परीक्षा की तैयारी संबंधी बताया। प्रिंसिपल और एडीसी ने ऐसे समारोह करवाने के लिए भाविप की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों ने सफल हुए युवकों से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर प्रो. एसएम शर्मा, विपन महाजन, शिव गौतम, सत्यपाल गुप्ता, हीरामणि अग्रवाल, सतपाल शर्मा, नरिंदर सैनी, इंद्रजीत सिंह बाजवा, पीएस कौंडल, मुकेश शर्मा, आदि मौजूद थे।

सिविल परीक्षा में सफल रहे युवकों को सम्मानित करते हुए भाविप के पदाधिकारी।