जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया
चिन्मयमिशनका मासिक विधवा राशन वितरण समारोह राम सिंह दत्त यादगारी हाल में हुआ, जिसमें 76 विधवाओं को महीने भर का राशन दिया गया। समारोह की अध्यक्षता सुखजिंद्रा ग्रुप आफ इंस्टीच्युट के चेयरमैन सविंद्र सिंह गिल ने की जबकि रीजनल कालेज के एमडी संजीव सरपाल मुख्य मेहमान और सुदर्शन कुमारी विशेष मेहमान थीं। समारोह की शुरूआत कीर्तन ईश वंदना से हुई। मिशन के प्रधान हीरा अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया और मिशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
डा. चरणदास शास्त्री ने गणेश महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गणेश जी के स्वरूप की व्याख्या करके व्यवहारिक ज्ञान के बारे बताया। केके शर्मा ने महिला साक्षरता पर भाषण दिया।
इस मौके पर देवेंद्र वशिष्ठ ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए 15000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। डा. सरपाल ने पहले की तरह सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए 15000 रुपए का योगदान दिया। मनजिंदर कौर और सविंद्र सिंह गिल ने भी 31 हजार रुपए का सहयोग दिया। शांति पाठ के साथ समारोह संपन्न हुआ।