पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ने से भरी ट्राली पलटी चालक सुरक्षित

गन्ने से भरी ट्राली पलटी चालक सुरक्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांववड़ैच के पास वीरवार दोपहर श्री हरगोबिंदपुर गुरदासपुर मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गांव तिबड़ का किसाव बिक्रम सिंह अपनी ट्राली पर गन्ना लेकर चड्ढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना जा रहा था। वड़ैच के पास पहुंचने पर एकाएक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे वृक्ष से जा टकराई। हादसे में चालक की किसी तरह से जान बच गई। हादसे के कारण आवाजाही काफी देर तक प्रभावित रही।